*छत्तीसगढ़ के सम्पूर्ण  विकास का दस्तावेज है यह बजट 2024-25  : कौशिक*

छत्तीसगढ़ के सम्पूर्ण विकास का दस्तावेज है यह बजट 2024-25 : कौशिक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने जारी बटज 2024-25 के लिये छत्तीसगढ़वासियों को दी बधाई।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा जारी किये बजट 2024-25 पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने वित्त मंत्री को नई सरकार का पहला बजट प्रस्तुत करने के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की नींव का पहला पत्थर साबित होगा, जो छत्तीसगढ़ सरकार के, प्रदेश के हर तबके की तरक्की के इरादों को मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि बजट 2024-25 छत्तीसगढ़ के सम्पूर्ण विकास का विजन दस्तावेज है जो छत्तीसगढ़ व छत्तीसगढ़ की जनता में विकास की गंगा बहाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वंचितों और गरिबों को समर्पित प्रदेश की भाजपा सरकार “मोदी की गांरटी” यानी संकल्प पत्र में निहित हर वादे को पूरा कर छत्तीसगढ़ को विकास को नई उचांई पर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। आज के बजट के माध्यम से प्रदेश के हर वर्ग-हर क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करने का प्रयास होगा।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने बताया कि भाजपा GYAN को छत्तीसगढ़ के विकास का केंन्द्र बिंदु माना है महिलाओें को प्राथमिकता देते हुए महिलाओं के लिये महतारी वंदन योजना के तहत 3000 करोड़, आंगनबाड़ी व पूरक पोषण के लिये 700 करोड़, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत 117 करोड़, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 38 करोड़ बेटी-बचाओं -पढ़ओं के लिये 8 करोड़, नोनी सुरक्षा योजना के तहत 25 करोड़ को बजट रखा गया है। शिक्षा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा मिशन चलाया जाएगा जिसके तहत 160 आईटीआई का उन्न्यन, 59 हाई स्कूल और 40 हायर सेंकेडरी स्कूल भवन का निर्माण, रायपुर वि.वि में वाणिज्य एवं फेंरेसिक साइंस लागू किया जाएगा, आदिवासी क्षेत्र बस्तर में 20 नवीन शिक्षण विभाग का निर्माण, साइंस सिटी के तहत कार्य किया जाएगा इसके साथ ही सूरजपूर,गरियांबद, कोंडागांव, सुकमा,बलरामपुर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की जाएगी। पिछली सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना को बंद किया गया था उसे पुनः लागू किया जाएगा जिसके लिये 8 हजार 369 करोड़ का बजट रखा गया है, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रमीण योजना गांरटी अधिनियम 2788 करोड़, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 841 करोड़, राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका योजना अंतर्गत 561 करोड़, ग्राम पंचायत में बिजली भुगतान के लिए अनुदान हेतु 500 करोड़, स्वच्छ भारत मिशन हेतु 400 करोड़, पीएम जनमन योजना हेतु 300 करोड़, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना हेतु 94 करोड़, मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना हेतु 50 करोड़ का का प्रावधान है, हर घर निर्मल जल अभियान हेतु 4500 करोड़ का प्रावधान जिससे छत्तीसगढ़ के हर घर में नल से जल -आपूर्ति सुनिश्चित होगी। स्वास्थ्य एवं चिकत्सा के क्षेत्र में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना 1526 करोड़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन 1821 करोड़ ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 788 करोड़, मेकाहारा का 1200 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन एवं 700 बिस्तर अस्पताल भवन निर्माण, जिला स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 584 करोड़, मितानिन कल्याण निधि हेतु 325 करोड़, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, अंबिकापुर, 50 करोड़, 05 नवीन जिलों में जिला अस्पताल की स्थापना, अस्पतालों का एनक्यूएएस प्रमाणन , बस्तर वि. वि. में 20 नवीन शिक्षण विभाग, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर के लिए नया भवन , ट्रामा सेंटर, राजनांदगांव, गरियाबंद, कवर्धा, रायगढ़, मुंगेली, बैकुण्ठपुर, जशपुर एवं नारायणपुर के जिला चिकित्सालय को आदर्श जिला चिकित्सालय में विकास 20 करोड़, मनेन्द्रगढ़ एवं कुनकुरी में 200 बिस्तर अस्पताल निर्माण कराया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles