छत्तीसगढ़ चुनाव के मद्देनजर इन दिनों लगातार राजनीतिक पार्टियों के प्रमुख नेताओं का दौरा बिलासपुर में हो रहा है ।

छत्तीसगढ़ चुनाव के मद्देनजर इन दिनों लगातार राजनीतिक पार्टियों के प्रमुख नेताओं का दौरा बिलासपुर में हो रहा है ।

लिहाजा सभी पार्टियां अपने अपने ऐजेंडो से जनता को रूबरू कराने का प्रयास कर रही हे।इसी कड़ी में गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संचार प्रमुख जयराम रमेश बिलासपुर के दौरे पर पहुंचे इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि 5 वर्षों में कांग्रेस की सरकार ने जिस तरह से प्रदेश में खुशहाली लाकर यहां की जनता को समृद्ध बनाने की एक कोशिश की है उसे आगे भी इसी तरह निरंतर अगर जारी रखना है तो इस बार भी कांग्रेस को ही लाना होगा इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा केवल देश भर में ध्रुवीकरण की राजनीति करती है केवल सामाजिक संघीय ढांचे को कमजोर करने की पिछले कुछ समय में कोशिश हो रही है छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार करने के बाद भी छत्तीसगढ़ सरकार बेहतर काम करते आ रही है उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने घोषणा पत्रों में जो भी वादे किए हैं उसे शत प्रतिशत पूरा किया जाएगा क्योंकि पिछले 5 सालों में कांग्रेस ने अपने सभी वादे को पूरा किया है उन्होंने धान खरीदी से लेकर स्वास्थ्य शिक्षा और गैस सिलेंडर में किए गए वादों को याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार जो कहती है वह करती है धान खरीदी से लेकर कर्ज माफी तक को उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धि बताया। उन्होंने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जब से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सफल हुई है तब से भारत में कांग्रेस की स्थिति भी बेहतर हुई है ऐसे में भाजपा इसे डरी हुई है। और उन्होंने जनता का विश्वास खो दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles