छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग की लिखित परीक्षा 14 सितंबर कोपरीक्षा में शामिल होने अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य

छत्तीसगढ़ व्यवसायीक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन हेतु संभावित परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी 05 अगस्त से 27 अगस्त 2025 तक व्यापम के पोर्टल में पंजीयन उपरांत सबमिट कर सकते हैं। लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाइट में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करने की स्थिति में अभ्यर्थी परीक्षा में बैठने हेतु पात्र नहीं होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी। लिखित परीक्षा 14 सितंबर 2025 को दोपहर 02 बजे से संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए व्यापम की वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles