Homeहमर बिलासपुरछत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा की रिजल्ट जल्द होगी जारी, दसवीं और बारहवीं की...

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा की रिजल्ट जल्द होगी जारी, दसवीं और बारहवीं की उत्तरपुस्तिका जांच पूरी।

बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना जताई जा रही हैं। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के कॉपी जांच समय से पूरे कर लिए गए हैं, जिले के गवर्नमेंट मल्टीपरपज स्कूल और महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में जांच कार्य के लिए कॉपियां आई हुई थी। इसका समय से पहले ही जांच कार्य पूरा कर लिया गया है।

महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में सत्तर हजार कॉपियां जांच के लिए पहुंची थी, इसके लिए 14 अप्रैल तक का समय दिया गया था, केंद्र प्रभारी के अनुसार तीन दिन पहले ही ग्यारह अप्रैल को कापी जांच पूरी कर ली गई। उसके बाद ओपन परीक्षा की कॉपी जांची गई, सत्रह हजार उत्तरपुस्तिका 22 अप्रैल तक जचने लक्ष्य दिया गया था, जिसे 16 अप्रैल तक जांच पूरी कर ली गई है। बोर्ड के अनुसार 15 मई तक 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आने की बात कही जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments