Homeहमर बिलासपुरछत्तीसगढ़ महतारी की उपेक्षा पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का विरोध प्रदर्शन, राज्य...

छत्तीसगढ़ महतारी की उपेक्षा पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का विरोध प्रदर्शन, राज्य स्थापना दिवस से पहले प्रशासन हरकत में, चल रहा रंग-रोगन का काम.

बिलासपुर में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सदस्यों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर वहां स्थित मां छत्तीसगढ़ की प्रतिमा की उपेक्षा को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रतिमा के आसपास गंदगी पसरी हुई है और उसका रखरखाव ठीक से नहीं किया जा रहा। आने वाले छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस को देखते हुए उन्होंने प्रशासन से प्रतिमा की सफाई, लाइटिंग और नियमित पूजा की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। पार्टी सदस्यों ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मां छत्तीसगढ़ जैसी प्रतीकात्मक प्रतिमा की देखभाल वर्षभर नहीं की जाती और केवल राज्य स्थापना दिवस के आसपास ही सजावट और सफाई पर ध्यान दिया जाता है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब यह प्रतिमा कलेक्टर कार्यालय के समीप ही स्थित है, तो प्रशासन की नजर इससे दूर कैसे रह सकती है?प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर प्रतिमा की देखभाल नियमित रूप से नहीं की गई, तो वे इसे लेकर बड़ा आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ महतारी केवल एक प्रतिमा नहीं, बल्कि राज्य की अस्मिता और भावना का प्रतीक है, और उसकी उपेक्षा पूरे राज्य का अपमान है।इस बीच, खबर है कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिमा स्थल पर रंग-रोगन और सफाई का काम तेजी से चल रहा है। प्रशासन ने वहां लाइट की नई व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के कार्य भी शुरू कर दिए हैं।गौरतलब है कि हाल ही में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमाओं को लेकर कई जिलों में विवाद और विरोध की खबरें सामने आई हैं। इन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर प्रशासन अब विशेष सतर्कता बरत रहा है और यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि किसी भी प्रकार से छत्तीसगढ़ महतारी या जनभावनाओं का अपमान न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments