छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और मुंगेली में एक साथ छापे,कृषि कारोबारियों और कंपनियों पर जांच, डीएमएफ घोटाले से जुड़ाव की आशंका…

बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ में बुधवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने एक बार फिर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए राजधानी रायपुर समेत दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और मुंगेली में कई ठिकानों पर दबिश दी। इस अचानक हुई कार्रवाई से कारोबारी और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है।रायपुर के शंकर नगर स्थित कृषि कारोबारी विनय गर्ग के घर पर ईडी की टीम सुबह से ही छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि गर्ग पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान डीएमएफ फंड से जुड़े ठेकों और कृषि सामग्री सप्लाई में सक्रिय रहे थे। इसी मामले में ईडी पहले आईएएस रानू शाहू को गिरफ्तार कर चुकी है।दुर्ग जिले से भी बड़ी खबर सामने आई है। भिलाई-3 में अन्ना भूमि ग्रीनटेक के डायरेक्टर शिवकुमार मोदी के आवास और दफ्तर पर ईडी की रेड जारी है। कंपनी कृषि और बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्य जैसे ड्रिप सिंचाई प्रणाली, कांटेदार तार, चेन लिंक, आरसीसी खंभे और सौर जल पंप सप्लाई का काम करती है। वित्तीय अनियमितताओं के शक में कंपनी की जांच की जा रही है।रायपुर में करीब 10 अलग-अलग स्थानों पर ईडी की टीमों ने छापे मारे हैं। कार्रवाई में 6 से 10 अधिकारियों के साथ सीआरपीएफ के जवान भी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़ी जानकारियों की बारीकी से जांच की जा रही है।हालांकि ईडी की इस कार्रवाई को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि रेड का सीधा संबंध कृषि क्षेत्र की गड़बड़ियों और डीएमएफ फंड घोटाले से हो सकता है। फिलहाल सभी जिलों में छापेमारी की कार्रवाई लगातार जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles