छत्तीसगढ़ में ठंड ने दिखाया असर ,बिलासपुर सहित प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड सरगुजा संभाग में शीतलहर की चेतावनी जारी

प्रदेश में अब ठंड ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के असर से कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सरगुजा संभाग के कई इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति बन गई है, जिसके लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में रात और सुबह के समय ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन रातें और भी ठंडी हो सकती हैं।

सरगुजा संभाग के जिलों कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर में एक-दो स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।मौसम सारांश के मुताबिक, प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 22°C जगदलपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.2°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया। वहीं बिलासपुर में अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम 13°C दर्ज किया गया है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि सुबह और रात के समय ठंड से बचाव के उपाय करें, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन लगातार चल रही ठंडी हवाएं आने वाले दिनों में ठंड को और बढ़ा सकती हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles