Homeहमर बिलासपुरछत्तीसगढ़ में तेज आंधी-तूफान का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त रायपुर-बिलासपुर में भारी तबाही,...

छत्तीसगढ़ में तेज आंधी-तूफान का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त रायपुर-बिलासपुर में भारी तबाही, टोल प्लाजा और वाहन क्षतिग्रस्त

छत्तीसगढ़ में गुरुवार देर शाम अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा दिया। राजधानी रायपुर से लेकर बिलासपुर तक, तेज हवाओं और मूसलधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। कई जगहों पर भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। तेज रफ्तार हवाओं ने मानो शहरों को झकझोर कर रख दिया। रायपुर के देवेंद्र नगर क्षेत्र में एक बड़ा लोहे का शेड उड़कर पूर्व विधायक के निवास के सामने खड़ी दो लग्जरी कारों पर जा गिरा, जिससे दोनों वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गए। जिसके बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। वहीं रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भोजपुरी टोल प्लाजा भी आंधी की चपेट में आ गया।

तेज हवाओं के चलते टोल प्लाजा की छत और ढांचे के कई हिस्से उड गए और उसके मलबे सड़क पर बिखर गए, जिससे वहां यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। टोल प्लाजा का पूरा सिस्टम ठप हो गया, और यात्री परेशान दिखे। टोल प्लाजा पर इस घटना से किसी को हानि की जानकारी अभी नहीं मिली है सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के कुछ हिस्सों में लोगों के घायल होने की खबरें भी सामने आ रही हैं, हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं और राहत कार्य जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के लिए भी चेतावनी जारी की है, जिसमें आंधी और बारिश की पुनरावृत्ति की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिना जरूरी कारण घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments