Homeहमर बिलासपुरछत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार के 100 दिन पूरा होने पर बीजेपी कार्यालय...

छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार के 100 दिन पूरा होने पर बीजेपी कार्यालय में बिलासपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने सौ महिलाओं का शाल भेंट कर सम्मान किया।

महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने और पीएससी परीक्षा में हुए घोटाले की जॉच करने जैसे अनेक कदम उठाये हैं।

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 100 सौ दिन पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बिलासपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने सौ महिलाओं का शाल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के संयोजक एवं तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उनके किये गये वायदो को छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 100 दिनों में पूरा कर दिखाया।

किसानों के धान का पूरा समर्थन मूल्य देने, दो साल का बकाया बोनस देने, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने और पीएससी परीक्षा में हुए घोटाले की जॉच करने जैसे अनेक कदम उठाये हैं। महिलाओं की सशक्तिकरण की दिशा में महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रतिमाह 1 हजार रूपये करीब 70 लाख महिलाओं के खातों में पैसा जमा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति अपनी ताकत को पहचाने और लोकसभा चुनाव में सक्रियता से अपनी भागीदारी निभाये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने तन मन से जुट जाने का उन्होंने आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments