छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट12 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी 24 से 48 घंटों के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन मौसम विज्ञान विभाग ने 26 जुलाई को जो बुलेटिन जारी किया है, उसके अनुसार जशपुर, बिलासपुर, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी, बलोद, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कोंडागांव और नारायणपुर में अगले 24 घंटे में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं अगले 48 घंटे में बिलासपुर, मुंगेली और कोरबा जिले भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।सबसे ज्यादा खतरा मुंगेली, कोरबा और कांकेर जिलों में है, जहां मौसम विभाग ने ‘बहुत भारी वर्षा’ की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 75 प्रतिशत से अधिक संभावना जताई गई है कि अत्यधिक बारिश हो सकती है।मौसम विभाग के अनुसार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी, नालों के ओवरफ्लो, खनन क्षेत्रों और कोयला खदानों में फिसलन, भूस्खलन, पेड़ों का गिरना, ट्रैफिक जाम, जलभराव और खेतों में फसल नुकसान जैसे खतरे सामने आ सकते हैं। निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles