Homeहमर बिलासपुरछत्तीसगढ़ में 12 ट्रेनें 10 अप्रैल और 12 अप्रैल को रद्द रहने...

छत्तीसगढ़ में 12 ट्रेनें 10 अप्रैल और 12 अप्रैल को रद्द रहने से यात्री परेशान।

लगातार यात्री रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। एक तरफ सवारी गाड़ियां किसी भी समय अघोषित रूप से रद्द कर दी जाती है जबकि वहीं मालगाड़ी निरंतर उसी पटरी पर दौड़ती नजर आती है। निरंतर ट्रेनों की आवाजाही बंद होने से यात्रियों को हो रही परेशानी से रेलवे बेपरवाह है। छत्तीसगढ़ की 12 ट्रेनें आज 10 अप्रैल और 12 अप्रैल को रद्द रहने वाली हैं। इसके चलते नवरात्री पर्व में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे विभाग ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिये खेद व्यक्त किया है।

बता दें कि बिलासपुर रेल मंडल रायगढ़-किरोड़ीमल नगर स्टेशन के बीच चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। साथ ही रायपुर रेल मंडल के सिलियरी-मांढर रेलवे स्टेशन के बीच लेवल क्रॉसिंग पर गार्डन लॉन्चिंग और तीसरी लाइन में बिजली के कार्य किये जाएंगे जिसके चलते ये सभी ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। लेवेल क्रोससिंग पर गर्डर लौंचिंग से आने वाले दिनों मे सड़क मार्ग उपयोगकर्ता को ट्रेन परिचालन के दौरान लेवेल क्रॉसिंग गेट पर रुकने की अवश्यकता नहीं होगी। इसी प्रकार इससे रेल परिचालन भी निर्भय एवं संरक्षित होगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments