छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर सड़क सुरक्षा वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न ,13 सितंबर को रायपुर में राज्य स्तरीय मुकाबले में विजेता टीमें होंगी शामिल…

बिलासपुर :- पं. देवकीनंदन दीक्षित सभाभवन में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अंतर्गत “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” विषय पर संभाग स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कलेक्टर ने प्रतिभागियों को उल्लास शपथ दिलाई और पुलिस अधीक्षक ने सड़क सुरक्षा शपथ करवाई। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे समाज और परिवार में यातायात नियमों का संदेश फैलाएं।प्रतियोगिता का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में आठ जिलों की टीमें शामिल हुईं। स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल, सेमरा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही प्रथम स्थान पर रहा, लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय बिलासपुर द्वितीय और कचंदा, सक्ती का शासकीय विद्यालय तृतीय रहा। विजेताओं को क्रमशः ₹11,000, ₹8,000 और ₹6,000 की नगद राशि प्रदान की गई। पाँच जिलों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप ₹3,000 दिए गए।निर्णायक मंडल में शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभागियों के तर्क सुने। सभी ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता नई पीढ़ी को सुरक्षित यातायात संस्कृति अपनाने की प्रेरणा देती है। विजेता टीमें अब 13 सितंबर को रायपुर में राज्य स्तरीय मुकाबले में हिस्सा लेंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles