छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा अयोजित 5वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय स्वर्ण आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आज तीसरा दिन संपन्न हुआ,

सर्वाधिक पदकों के साथ बिलासपुर जिला सबसे आगे है।

            छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा अयोजित 5वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय स्वर्ण आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आज तीसरा दिन संपन्न हुआ, जिसमें 28 एवं 29 जनवरी को कैडेट वर्ग के बालक/बालिका  के विजेता खिलाड़ियों  को मैडल प्रदान किया गया ।छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव श्री रामपुरी गोस्वामी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि 29 जनवरी के पदक वितरण समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्पेशल ब्रांच श्रीमती दीपमाला कश्यप , कार्यक्रम अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा एवम विशिष्ठ उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजुलता केरकेट्टा और रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन श्री भूपेंद्र गुप्ता जी, रहे है। सभी अतिथियों द्वारा उद्बोधन में जीते हुवे खिलाड़ियों को बधाई और पराजित खिलाड़ियों को निराश ना हो कर खूब मेहनत करने की बात कही गई। प्रति वर्ष ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन करने पर छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के समस्त पदाधिकारियों शुभकामनाएं प्रेषित किए।प्रतियोगिता में कैडेट वर्ग वर्ग के 20 वेट केटेगरी एवं सब जुनियर वर्ग के 04, वेट कैटेगरी में 78 मैडल का वितरण किया गया।प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से 475 खिलाड़ी एवं 60 आफिशियल भाग लिए हैं। परिणाम निम्नानुसार हैं= 33 किलोग्राम में स्वर्ण पदक मानसी पटेल रायगढ़, रजत पदक आकांक्षा धनकर बिलासपुर, 37 किलोग्राम में स्वर्ण पदक वैष्णवी चंद्रा बिलासपुर, रजत पदक अरिशिता ताम्रकार बिलासपुर, कांस्य पदक मधुरिमा निषाद रायपुर, प्रख्या डोंगरे बिलासपुर, 41किलोग्राममें प्रज्ञा यादव स्वर्ण पदक, सान्या महंत जशपुर, कांस्य पदक सौम्या साहू रायगढ़, मिया अल्ताफ कोरबा, 44किलोग्राम में स्वर्ण पदक अल्बिना शाकिल बिलासपुर, रजत पदक आर्ची गाडगे दुर्ग कास्य पदक अन्याय जांजगीर चांपा, आराध्या सिंह विलासपुर,74किलोग्राम में स्वर्ण पदक मिष्ठी नागेश बिलासपुर, रजत पदक अफ्शा जी पी एम, कांस्य पदक कुमकुम दुर्ग, कनिका पवार बिलासपुर, 51किलोग्राम में स्वर्ण पदक परी सिद्दाम बिलासपुर, रजत पदक आरना सुराना बिलासपुर, कास्य पदक प्रिंसी सिंह , अर्पिता आदित्य रायगढ़,59 किलोग्राम में स्वर्ण पदक तुलिका गड़ेवाल दुर्ग, रजत पदक प्रज्ञा मिश्रा बिलासपुर, कांस्य पदक रुचिका केवट रायपुर,59 किलोग्राम के ऊपर वेट मे स्वर्ण पदक दक्षा श्रीवास कोरबा। एवम सब जुनियर वर्ग में 29किलोग्राम में स्वर्ण पदक छायांक वर्मा बिलासपुर, रजत पदक के रिसिट कोरबा, कास्य पदक पार्थ बाजपेयी बिलासपुर रक्षित साहू बिलासपुर, 32किलोग्राम में स्वर्ण पदक कान्हा यादव बिलासपुर, रजत पदक वैदिक गुप्ता बिलासपुर, कांस्य पदक कलश केवंट बिलासपुर, प्रयान चंद्राकर दुर्ग,38 किलोग्राम में स्वर्ण पदक प्रणव निर्मलकर कोरबा, रजत पदक आलोक रजक बिलासपुर, कांस्य पदक अदविक राय बिलासपुर, अगमजोत सिंह रायपुर। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह कल 30 जनवरी को प्रातः 11.30 बजे रखी गई है उक्त समारोह माननीय विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी की उपस्थिति में सम्पन्न होगी।


          रामपुरी गोस्वामी
                महासचिव
   छ.ग.राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles