
छत्तीसगढ़ शासन ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के 35 भारतीय वन सेवा अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है।आदेश के अनुसार, बिलासपुर वनमंडल के डीएफओ सत्यदेव शर्मा को हटाकर उन्हें राज्य वन विकास निगम लिमिटेड,नया रायपुर अटल नगर में पदस्थ किया गया है।वहीं डीएफओ अभिनव कुमार को मुंगेली एवं बिलासपुर वनमंडल की जिम्मेदारी नीरज कुमार मनेन्द्रगढ़ के डीएफओ को सौंपी गई है।इसके अलावा वन अनुसंधान एवं विस्तार, जगदलपुर में पदस्थ सुमा फाकटे को भी बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है।वन अधिकारियों की इस व्यापक अदला-बदली में पूरे राज्य के विभिन्न जिलों से अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।यह फेरबदल राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है ताकि विभागीय कार्यों में सुचारुता और दक्षता लाई जा सके।




