25.3 C
Bilāspur
Friday, June 20, 2025
spot_img

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान चल रहा है.. पहले चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हो रहा है…

पहले चरण का मतदान जारी… सुकमा में आई ई डी ब्लास्ट.. एक जवान घायल

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान चल रहा है.. पहले चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हो रहा है…इन 20 सीटों में कई दिग्गजों का भविष्य दांव पर है। वहीं, मतदान के बीच सुकमा में आईईडी ब्लास्ट हुआ है…धमाके में एक सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया है..
बीजापुर जिले की एक मात्र विधानसभा सीट बीजापुर में पहले चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है… बीजापुर विधानसभा में कुल 168991 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे… यहां कुल 245 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं…इनमें 129 अतिसंवेदशील, 96 संवेदशील और 20 सामान्य बूथ हैं.. बीजापुर के शांती नगर वार्ड में एक घंटे में तीन प्रतिशत मतदान हुआ..
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मतदान का समय अलग रखा गया है… राजनांदगांव जिले में प्रथम चरण का मतदान सभी सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा… इसके अलावा नए जिले मोहला-मानपुर-चौकी की एक सीट नक्सल प्रभावित है… विधानसभा सीट मोहला-मानपुर में सुबह सात से दोपहर 3 बजे तक मतदान चलेगा.. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने से टाइमिंग अलग- अलग है…
कांकेर में पहले चरण के मतदान के लिए मतदान जारी है। मतदाता अपने मत अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसी दौरान कांकेर से एक तस्वीर सामने आई है। यहां मतदाताओं की एक ऐसी लाइन देखने को मिली, जिसमे मतदाता नजर नहीं आ रहे बल्कि उनकी पर्चियां लाइन लगाकर जमीन पर पड़ी हुई हैं…. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान चल रहा है। पहले चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन 20 सीटों में कई दिग्गजों का भविष्य दांव पर है। कुछ सीटों पर सुबह सात बजे से तीन बजे तक वोटिंग होगी। जबकि कुछ जगहों पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान चलेगा…..

विनोद कुशवाहा
एडिटर जी न्यूज़ बिलासपुर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles