Homeहमर बिलासपुरछत्तीसगढ़ स्थापना दिवस में रेलवे अधिकारियों ने मनाई सांस्कृतिक धरोहर, लोकनृत्य, गीत...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस में रेलवे अधिकारियों ने मनाई सांस्कृतिक धरोहर, लोकनृत्य, गीत और नेत्र परीक्षण शिविर बना कार्यक्रम का आकर्षण

छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास का माहौल रहा। राजधानी रायपुर से लेकर सभी जिलों में विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में बिलासपुर में भी सुबह से ही राज्योत्सव के अवसर पर कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हो गई। रेलवे नॉर्थ इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ रेल कर्मचारी अधिकारी संघ द्वारा विशेष आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक साफ दिखाई दी।

मंच पर पारंपरिक छत्तीसगढ़ी परिधानों में सजे कलाकारों ने लोकनृत्यों और गीतों के माध्यम से राज्य की कला-संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया। वहां विशेषज्ञों ने बच्चों और उनके अभिभावकों को आंखों से संबंधित समस्याओं पर उचित परामर्श दिया। आयोजन समिति ने छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया। हर वर्ष की तरह इस बार भी संघ के सदस्यों ने एकजुट होकर स्थापना दिवस मनाया और राज्य की उन्नति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में रेलवे के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस विशेष दिन को यादगार बनाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments