Homeहमर बिलासपुरछत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब'...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब’ संगठन के नाम से भेजा गया ईमेल, पुलिस हाई अलर्ट पर

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर ‘मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब’ नामक संगठन की ओर से धमकी भरा ईमेल भेजा गया, जिसमें अमोनियम सल्फर आधारित IED लगाने का दावा किया गया। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कोर्ट परिसर को खाली कराया और तलाशी अभियान चलाया। हम आपको बता दें कि ईमेल अब्दुल नामक व्यक्ति की आईडी abdia@outlook.com से भेजा गया था। इसमें अजमल कसाब को फांसी देने और अन्य संवेदनशील घटनाओं का हवाला देते हुए इसे ‘पवित्र मिशन’ बताया गया। धमकी भरे संदेश में कोर्ट परिसर को उड़ाने की बात लिखी गई, जिससे अफसरों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई।धमकी के तुरंत बाद पुलिस, बम डिटेक्शन स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स के साथ हाईकोर्ट परिसर पहुंची और सघन तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, लेकिन पुलिस अब भी पूरी सतर्कता बरते हुए जांच कर रही है।मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया है।इस ईमेल धमकी के पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है। ईमेल में जिन मुद्दों का जिक्र किया गया है, वे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हुए हैं, जिससे इसे बेहद गंभीर माना जा रहा है।पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और तकनीकी विश्लेषण के जरिये ईमेल की लोकेशन और पहचान का पता लगाया जा रहा है।यह पहली बार नहीं है जब छत्तीसगढ़ में इस तरह की धमकी मिली हो। दो महीने पहले कवर्धा कलेक्टर ऑफिस को भी RDX से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली थी, वहीं 8 महीने पहले बिलासपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट को उड़ाने की धमकी ने भी प्रशासन को झकझोर दिया था। सोमवार को गर्मी की छुट्टियों के बाद हाईकोर्ट में कामकाज शुरू हुआ था, जिस दौरान यह ईमेल आया। उस समय कोर्ट में जज, वकील और बड़ी संख्या में पक्षकार मौजूद थे। धमकी के बाद कोर्ट प्रोटोकॉल अफसरों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया और सुरक्षात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments