Homeहमर बिलासपुरछुईखदान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गौ तस्कर गिरफ्तार" 10 मवेशी बरामद,...

छुईखदान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गौ तस्कर गिरफ्तार” 10 मवेशी बरामद, ₹23 हजार का मशरूका जब्त”

कवर्धा जिले के छुईखदान थाना पुलिस ने गौवंश तस्करों के विरुद्ध इस सप्ताह दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 नग मवेशी बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹23,000 बताई जा रही है।थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार 9 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम लंझियाटोला के कुछ लोग बिना चारा-पानी दिए मवेशियों को क्रूरतापूर्वक कत्लखाने ले जा रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर ग्राम बाबुनवागांव स्थित बैगिन बांध के नीचे घेराबंदी की गई, जहां से दो तस्करों को पकड़ा गया।पुलिस ने उनके कब्जे से 4 नग गाय, 5 बछिया और 1 बछड़ा बरामद किया। सभी मवेशी लाल रंग के हैं और उनकी उम्र एक से चार वर्ष के बीच बताई गई है। जब पशुओं के परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।पुलिस ने मामले में धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 तथा धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।छुईखदान पुलिस की यह कार्रवाई जिले में पशु तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में एक और बड़ी सफलता मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments