Homeहमर बिलासपुरजंगल सफारी से घायल बाघिन ‘बिजली’ गुजरात रवाना होगी इलाज के लिए...

जंगल सफारी से घायल बाघिन ‘बिजली’ गुजरात रवाना होगी इलाज के लिए वनतारा जू भेजने की तैयारी, वन विभाग चुप

नया रायपुर स्थित जंगल सफारी की घायल बाघिन बिजली को इलाज के लिए गुजरात भेजा जा रहा है। आठ साल की यह टाइग्रेस ट्रेन से गुजरात के वनतारा जू रवाना की जाएगी। बिजली वही बाघिन है जो जंगल सफारी के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीर में नजर आई थी।

जानकारी के अनुसार, बिजली को इंद्रावती टाइगर रिज़र्व से रेस्क्यू कर जंगल सफारी में रखा गया था। हाल ही में घायल होने के बाद यहां उसका उपचार संभव नहीं हो पा रहा था, जिसके चलते उसे गुजरात भेजने का निर्णय लिया गया है।

फिलहाल वन विभाग इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है। प्रदेश में लगातार घायल जंगली जानवरों की इलाज के अभाव में हो रही मौतें वन प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही हैं। बताया जा रहा है कि ट्रेन से जल्द ही बिजली को गुजरात रवाना किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments