Homeहमर बिलासपुरजगदलपुर से बिलासपुर की हवाई उड़ान सेवा शुक्रवार से शुरू, फ्लाइट हफ्ते...

जगदलपुर से बिलासपुर की हवाई उड़ान सेवा शुक्रवार से शुरू, फ्लाइट हफ्ते में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को निर्धारित।

जगदलपुर से बिलासपुर की हवाई उड़ान सेवा शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले दिन एलायंस एयर की फ्लाइट से जगदलपुर से 4 पैसेंजर बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंचे। फ्लाइट के चकरभाठा एयरपोर्ट लैंड करने पर वाटर कैनन से सलामी दी गई। फ्लाइट से बिलासपुर और जगदलपुर के लोगों को सड़क मार्ग से आने जाने में 8 से 9 घंटे का समय लगता था, जो अब फ्लाइट से 1 घंटे में पूरा हो जाएगा। छत्तीसगढ़ के वन क्षेत्रों में जगदलपुर का अहम स्थान है। पहुंचने के लिए सड़क के अतिरिक्त अब हवाई सेवा का विकल्प आने से टूरिज्म को इसका फायदा मिलने की उम्मीद है।

जगदलपुर-बिलासपुर की फ्लाइट हफ्ते में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को निर्धारित की गई है। यह फ्लाइट बिलासपुर से सीधे दिल्ली के लिए रवाना हुई। फ्लाइट का पहला दिन और बुकिंग लेट खुलने के कारण जगदलपुर से बिलासपुर महज 4 यात्री आए।वहीं जगदलपुर से दिल्ली जाने वाले ट्रांजिट पैसेंजर की संख्या 22 रही। बिलासपुर एयरपोर्ट पर उतरे हुए यात्रियों का एयरपोर्ट में जोरदार स्वागत किया गया। बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि 7 जून से जगदलपुर से बिलासपुर की पहली उड़ान के साथ ही बिलासपुर और जगदलपुर के हवाई सेवा की शुरुआत हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments