जगमगाया मन्दिर भगवान के दरबार में भी सौर ऊर्जा की रोशनी पीएम सूर्यघर योजना से जगमगाया संत पीठाधीश्वर मंदिर

सरकंडा स्थित संत पीठाधीश्वर मंदिर अब आस्था के साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की मिसाल भी बन गया है। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत यहां 5 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित किया गया है, जिससे पूरा मंदिर परिसर रोशन हो रहा है।पहले हर माह भारी बिजली बिल चुकाना मंदिर समिति के लिए चुनौती थी।

धार्मिक अनुष्ठान और श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच रोशनी बनाए रखना कठिन हो गया था। लेकिन सोलर पैनल लगने के बाद अब मंदिर पूरी तरह मुफ्त और स्वच्छ ऊर्जा से आलोकित हो रहा है।आचार्य डॉ. दिनेश महाराज पीतांबरा पीठाधीश्वर ने कहा कि यह योजना केवल बिजली नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वरदान है।

उन्होंने हर घर और स्थल को इससे जुड़ने का आह्वान किया।स्थानीय लोग भी मंदिर से प्रेरित होकर अपने घरों में सौर ऊर्जा अपनाने की तैयारी कर रहे हैं। अब यह मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि ऊर्जा बचत और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देने वाला केंद्र बन गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles