Homeहमर बिलासपुरजगमल चौक पटाखा आग: केंद्रीय विस्फोटक विभाग की जांच शुरू

जगमल चौक पटाखा आग: केंद्रीय विस्फोटक विभाग की जांच शुरू

जगमल चौक के पास पटाखा गोदाम मे मंगलवार सुबह अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते धमाके होते रहे. दुकान संचालक बंटी उर्फ़ सोनू तलरेजा यहाँ बीते 15 सालो से पटाखा दुकान का संचालन कर रहा है.मोपका मे पटाखा गोदाम का लाइसेंस लेकर, संचालक इसका संचालन जगमल चौक के पास कर रहा था. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त इस सुरंगनुमा दुकान मे फायर सेफ्टी के कोई भी उपकरण मौजूद नही थे.पटाखा दुकान मे आग लगने की घटना के बाद, मंगलवार को जाँच के लिए पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन की डिप्टी कंट्रोलर वी एस बडेओ मौके पर पहुंची और जाँच शुरू की.इधर इस घटना के बाद नींद से जागा प्रशासन अब जाँच कार्यवाही की बात कह रहा है।पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आता है. 

यह संगठन विस्फोटकों से जुड़े नियमों और कानूनों का पालन सुनिश्चित करता है.मगर जगमल चौक स्थित पटाखा दुकान मे लगी आग ने कई सवालो को जन्म दिया है.रहवासी इलाके मे संचालित पटाखा दुकान मे लगी आग के बाद आसपास रहने वाले लोग डरे सहमें है. शहर के भीतर ऐसे एक दर्जन से अधिक पटाखा दुकान और गोदाम है जो बिना लाइसेंस के संचालित है.जिनके खिलाफ कार्यवाही की आवशयकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments