Homeहमर बिलासपुरजज्बा एजुकेशन एन्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से 19 मई को विश्व...

जज्बा एजुकेशन एन्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से 19 मई को विश्व थैलेसीमिया दिवस को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन।

जज्बा एजुकेशन एन्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से आगामी 19 मई को विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसे सफल बनाने और रक्तदान संबंधी विस्तृत जानकारी देने जज्बा सहित अन्य सहयोगी संगठन के आयोजनकर्ता बुधवार को बिलासपुर प्रेस क्लब पहुंचे।जज्बा के संस्थापक संजय मतलानी ने बताया कि थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर हर साल जज्बा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करता है। इस बार भी इनके द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस महा रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर अवनीश शरण और विशिष्ट अतिथि के रूप में ट्रैफिक विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य थैलेसीमिया पीड़ितों को ब्लड उपलब्ध कराना है क्योंकि वैसे भी गर्मी के समय में बिलासपुर जिले के सभी ब्लड बैंक ड्राई हो जाते हैं ऐसे समय में जरूरतमंदों के अलावा थैलेसीमिया पीड़ितों को रक्त के लिए भारी कमी का सामना करना पड़ता है वहीं ऐसी भीषण गर्मी के समय एकमात्र जज्बा वेलफेयर सोसाइटी, शाहेदा और ख्वाब फाउंडेशन को छोड़ अन्य कोई भी संगठन या सामाजिक संस्था इस तरह का कार्य नहीं करती है।

वहीं राज्य सरकार ने भी थैलेसीमिया पीड़ितों को निःशुल्क मिलने वाले दवा डेसी रॉक्स पर भी रोक लगा दी है जिसको लेकर थैलेसीमिया पीड़ितों का बुरा हाल है। हालांकि छत्तीसगढ़ चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स ने इस कमी को दूर करते हुए रक्तदान के दौरान महत्वपूर्ण दवा डेसी रॉक्स निःशुल्क देने का ऐलान किया है। जज्बा के संयोजक संजय मतलानी ने शहर वासियों से अपील किया है कि सभी बढ़-चढ़कर इस शिविर का हिस्सा बने और थैलेसीमिया पीड़ितों सहित अन्य जरूरतमंदों की मदद करें। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि ऐसे रक्तदाताओं को वे विशेष उपहार देकर सम्मानित भी करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments