जज्बा एजुकेशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर में रिकॉर्ड रक्त संग्रह, रक्तदाताओं को विशेष उपहार

विगत कई वर्षों से मानव सेवा को समर्पित जज्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रविवार को अपना नौवां स्थापना दिवस मनाया गया।इस दौरान जज्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ने पूज्य सिंधी पंचायत भक्त रामनगर सिंधी कॉलोनी में विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया।जहां फिर से रिकॉर्ड तोड़ रक्त संग्रह किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला , विशिष्ट अतिथि के रूप में नवदीप अरोरा और ब्रह्म कुमारी बहन मंजू दीदी शामिल हुई।भवन में सुबह से शुरू हुए शिविर के दौरान शहर के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए ख्वाब एजुकेशन,,शाहिदा एजुकेशन और जज्बा एजुकेशन के पदाधिकारी और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रक्तदान करने पहुंचे रक्तदाताओं को जज्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रमाण पत्र सहित विशेष उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।

जज्बा एजुकेशन के संस्थापक संजय मतलानी ने बताया कि इन 9 वर्षों में उनके द्वारा सैकड़ो रक्तदान शिविर का आयोजन कर छत्तीसगढ़ में अपनी एक अलग पहचान बना ली गई है।इतना ही नहीं बीते माह आयोजित रक्तदान शिविर में भी जज्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा मात्र 8 घंटे में ही साढे आठ सौ यूनिट से भी ज्यादा रक्त इकट्ठा कर प्रदेश भर में एक नई प्रसिद्धि हासिल की गई थी।यहां एकत्रित रक़्तों को संस्था द्वारा थैलेसीमिया और जरूरतमंदों को दिया जाता है।यहां पहुंचे अतिथियों ने सराहनीय कार्य करने के लिए जज्बा के पूरे टीम और रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया। रक्तदाताओ को निशुल्क हेलमेट , लर्निंग लाइसेंस और ब्लूटूथ एयरफोन उपहार में दिए गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles