Homeहमर बिलासपुरजज को मिली धमकी,पुलिस मामले की जांच में जुटी धमकी भरा पत्र...

जज को मिली धमकी,पुलिस मामले की जांच में जुटी धमकी भरा पत्र मिलने से मचा हड़कंप,

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के एक जज और मुंबई स्थित सफेमा कोर्ट के एक अधिकारी को धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया है। यह पत्र NDPS एक्ट के आरोपी संजीव कुमार छाबड़ा उर्फ सुच्चा सिंह के नाम से भेजा गया है, जो फिलहाल गांजा तस्करी के मामले में जेल में बंद है। मुंबई की सफेमा अदालत में आरोपी सुच्चा सिंह के खिलाफ संपत्ति जब्ती की कार्रवाई चल रही है। इस बीच हाईकोर्ट के जज और सफेमा अधिकारी को अलग-अलग धमकी भरे पत्र भेजे गए हैं। पत्र में अप्रत्यक्ष रूप से कानूनी कार्रवाई को प्रभावित करने की कोशिश का संकेत है। धमकी भरे पत्रों की सूचना मिलते ही पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बिलासपुर के सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।धमकी भरे पत्रों की संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित जज और अधिकारियों की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है। पुलिस ने पत्रों की सत्यता और प्रेषक की पहचान के लिए साइबर और फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

संजीव कुमार छाबड़ा उर्फ सुच्चा सिंह पर गांजा और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के गंभीर आरोप हैं। NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किए जाने के बाद से वह जेल में बंद है। आरोपी की अवैध संपत्तियों की जांच और जब्ती की कार्रवाई सफेमा कोर्ट में जारी है।जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि जेल में बंद आरोपी की ओर से यह पत्र वाकई भेजा गया है या कोई अन्य व्यक्ति उसके नाम का दुरुपयोग कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments