जनदर्शन और टीएल बैठक अब मंगलवार को आयोजित होगी

बिलासपुर, जिले में प्रशासनिक कार्यप्रणाली में बदलाव करते हुए कलेक्टर ने साप्ताहिक जनदर्शन और टीएल बैठक की तिथि में परिवर्तन किया है। अब ये दोनों बैठकें प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाएंगी। इससे पहले यह कार्यक्रम हर सोमवार को होता था। नई व्यवस्था के अनुसार, हर मंगलवार को सुबह 11 बजे मंथन सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे से जनदर्शन कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें आमजन अपनी समस्याएं सीधे कलेक्टर के समक्ष रख सकेंगे।कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिया है कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए हर सोमवार को नगर निगम के सभी जोन कमिश्नर और एसडीएम अपने-अपने कार्यालयों में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इससे लोगों को छोटी-मोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिला कार्यालय तक आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा और संबंधित अधिकारियों को समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे शासन की योजनाओं और शिकायत निवारण प्रक्रिया में गति आएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles