Homeहमर बिलासपुरजनदर्शन में कलेक्टर अवनीश शरण ने सुनी जनसमस्याएं, मौके पर ही दिए...

जनदर्शन में कलेक्टर अवनीश शरण ने सुनी जनसमस्याएं, मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश

कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।साप्ताहिक जनदर्शन में आज तखतपुर के ग्राम पंचायत खजुरीनवागांव के सरपंच एवं ग्रामवासियों द्वारा गांव में मीडिल स्कूल संचालन कराने संबंधी आवेदन दिया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 से गांव में स्कूल भवन बना पड़ा है लेकिन अब तक मीडिल स्कूल संचालित नहीं हुआ है। स्कूली बच्चे प्राथमिक शाला की पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए नेशनल हाईवे रोड से पैदल 6 किलोमीटर देवरी, सकरी जाते हैं कलेक्टर ने आवेदन डीईओ बिलासपुर को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी तरह विभिन्न क्षेत्रों से जनदर्शन में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे जिनकी समस्या सुनकर कलेक्टर अवनीश शरण ने निराकरण के आश्वासन दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments