जन्माष्टमी कार्यक्रम में विवाद ,सरकंडा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे दो आरोपी…

बिलासपुर :- सरकंडा थाना क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान विवाद में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला सामने आया। घटना 18 अगस्त की रात करीब 11 बजे हुई, जब प्रार्थी विजयंत कश्यप मोहल्ले में कार्यक्रम देख रहा था। तभी आरोपी राजा पाण्डेय और उसका भाई कान्हा पाण्डेय वहां पहुंचे और विवाद कर गाली-गलौच करते हुए हमला कर दिया।प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर घायल का डॉक्टरी मुलाहिजा कराया, जिसमें गंभीर चोट की पुष्टि हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को उनके घर से पकड़ लिया गया।पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने कान्हा पाण्डेय को आपराधिक रिकॉर्ड न होने के कारण सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत रिहा किया, जबकि आरोपी राजा पाण्डेय के खिलाफ पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड होने से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles