जन घोषणा पत्र शुक्रवार को भाजपा ने प्रदेश में अपना संकल्प पत्र घोषित किया था तो वही उसमें यह भी घोषणा हुई थी कि भाजपा हर

जन घोषणा पत्र शुक्रवार को भाजपा ने प्रदेश में अपना संकल्प पत्र घोषित किया था तो वही उसमें यह भी घोषणा हुई थी कि भाजपा हर

विधानसभा स्तर पर अपना एक घोषणा पत्र जारी करेगी क्योंकि स्थानीय मुद्दे को उसमें प्राथमिकता दी जाएगी। इसी कड़ी में शनिवार को बिलासपुर विधानसभा के लिए बिलासपुर के प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने जैन घोषणा पत्र जारी किया इसमें उन्होंने शहर में फिर से अमन शांति स्थापित कर गुंडागर्दी चंदाखोरी महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के साथ बिलासपुर को बी ग्रेड सिटी का दर्जा दिलाने की बात कही है यही नहीं ठप पड़े यातायात सुविधा को बेहतर करने के साथ बिलासपुर में 5 वर्षों से अधूरे पड़े तालाबों का सौंदरीकरण और अरपा में 12 महीने जल की व्यवस्था के लिए चेक डैम का त्रुटिहीन निर्माण किया जाएगा इसके अलावा बिजली व्यवस्था और सब्जी मंडियों को आधुनिक सुविधा से सुसज्जित करने का वादा भी घोषणा पत्र में किया गया है स्टेट स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर और बिलासपुर प्रदेश का पहला एजुकेशन हब बनाने का लक्ष्य भी बिलासपुर भाजपा के प्रत्याशी ने रखा है इसके अलावा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और बिलासपुर में नाइट लैंडिंग सुविधा के साथ महानगरों तक सीधी उड़ान का भी वादा इस जान घोषणा पत्र में किया गया है वही शहर में सभी सामाजिक भावनाओं का विस्तार और नया बिलासपुर युवा बिलासपुर योजना प्रारंभ करने की नींव भी रखी जाएगी इसके अलावा पर्यटन व्यापार का विस्तारीकरण युवाओं के लिए तकनीकी ट्रेनिंग सेंटर के साथ अरपा पर नए नगर निगम बनाने की घोषणा भी इस पत्र में की गई है इन पूरे घोषणाओं को पूरा करने के संबंध में जब बिलासपुर प्रत्याशी अमर अग्रवाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह भाजपा के शासनकाल में वित्त मंत्री रह चुके हैं और विधायक के तौर पर भी उन्हें ताकत पता है ऐसे में जो भी घोषणा उन्होंने किए हैं वह निश्चित तौर पर पूरा करेंगे यह उनका संकल्प है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles