Homeहमर बिलासपुरजमीन बेचने के लिए फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी ने पुलिस से बचने...

जमीन बेचने के लिए फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी ने पुलिस से बचने छत से लगाई छलांग, भागने की कोशिश में बुरी तरह हुआ जख्मी।

थाना सिरगिट्टी अंतर्गत पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास करते हुए आरोपी ने एक मंजिला मकान से छलांग लगाकर खुद मुसीबत को गले लगा लिया। दरअसल इस हादसे में उसके हाथ पैर टूट गए वहीं वो खुद गंभीर हालत मे अस्पताल मे भर्ती है। पुलिस ने हालात देखकर उसका मजिस्ट्रेट बयान भी करवा लिया है। वहीं मामले में दूसरे आरोपी ने भी अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। बता दें कि धोखाधड़ी का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से भगाने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। सिरगिट्टी क्षेत्र का रहने वाला कमल पटेल जमीन खरीदी बिक्री का काम करता है। आरोपी कमल पटेल ने सकरी स्थित एक भूमि का फर्जी दस्तावेज तैयार किया था।

जानकारी के अनुसार बिल्हा निवासी सुमित गुप्ता की सकरी में जमीन है, जिसका कमल पटेल ने दूसरे व्यक्ति को खड़ा करके फर्जी दस्तावेज तैयार किया। मार्केट में जब जमीन बिक्री के लिए चर्चा में आई तो इसकी जानकारी मूल भूस्वामी सुमित गुप्ता को लगी। उसने इसकी शिकायत सकरी थाने में की। पुलिस ने आरोपी कमल पटेल और कैलाश गुप्ता को गिरफ्तार किया। शनिवार की सुबह जब सकरी पुलिस दस्तावेज जप्त करने आरोपी कमल पटेल को लेकर उसके सिरगिट्टी स्थित किराए के मकान में गई। तब कमल पटेल सहायक उप निरीक्षक हेमंत आदित्य और जवानों को धक्का मार कर छत पर चढ़ गया और वहां से छलांग लगा दिया। घटना के बाद सकरी पुलिस ने कमल पटेल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उचित इलाज के लिए उसे सिम्स रेफर कर दिया। वहीं सिम्स से उसकी हालत देखकर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक मंजिला मकान से छलांग लगाने पर कमल पटेल के दोनों पैर टूट गये और सर पर गंभीर चोट आई है। कमल पटेल की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने उसका मृत्यु पूर्व बयान दर्ज करने नायब तहसीलदार सकरी लीलाधर चंद्रा को बुलवाकर घायल का बयान दर्ज करवा लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments