18 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

जमीन विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, एक की मौत

तखतपुर थाना अंतर्गत जूनापारा चौकी क्षेत्र के ग्राम भीमपुरी में एक जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद शासकीय आंगनबाड़ी भवन के अवैध कब्जे और उसके हिस्से को तोड़ने को लेकर हुआ, जिसमें दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान बीच-बचाव करने आए साधेलाल नवरंग को सिर में गंभीर चोट लगी, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।पुलिस जांच में सामने आया कि सुरेश नवरंग, राजकुमार नवरंग, पवन नवरंग, विनोद नवरंग समेत सात लोगों ने मिलकर मारपीट की, जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं। सभी आरोपी एक राय होकर लाठी-डंडा लेकर आए और प्रार्थी पक्ष से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा व एसडीओपी नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा भी बरामद कर लिया गया है। सभी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles