जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद, गौ तस्करों पर कसा शिकंजा फिल्मी अंदाज में बोलेरो जब्त, 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार

जिले में गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना लोदाम और चौकी मनोरा की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर बोलेरो वाहन को पकड़ा, जिसमें 6 नग गौवंश को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। आरोपी खालिद खान को गिरफ्तार किया गया जबकि दो अन्य फरार तस्करों की पहचान कर ली गई है। बोलेरो वाहन जप्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस को दूसरी कामयाबी तब मिली जब लोदाम थाना क्षेत्र में जंगल रास्ते से झारखंड ले जाए जा रहे 8 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया। तस्कर गौवंशों को बेरहमी से हांक कर ले जा रहे थे लेकिन पुलिस की घेराबंदी देख फरार हो गए। सभी गौवंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। दोनों ही मामलों में पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी से इलाके में तस्करों में हड़कंप मच गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि तस्कर अपनी रणनीति बदलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जशपुर पुलिस ने भी अपनी कार्यशैली और मुखबिरी तंत्र को और मजबूत कर लिया है। ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी रहेगा और गौ तस्करी पर पूरी सख्ती बरती जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles