जशपुर पुलिस ने पकड़ा अवैध धान परिवहन, 207 क्विंटल धान जब्त झारखंड से आ रहा ट्रक भलमंडा में धराया, 4.76 लाख का धान जप्त

धान खरीदी सीजन के दौरान अवैध धान परिवहन पर जशपुर पुलिस की सख्ती जारी है। थाना लोदाम क्षेत्र में पुलिस ने झारखंड से छत्तीसगढ़ आ रहे एक ट्रक को पकड़कर 415 बोरियों में भरा 207 क्विंटल धान जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 4 लाख 76 हजार रुपये आंकी गई है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर भलमंडा के पास एनएच-43 पर नाकाबंदी कर ट्रक को रोका गया। पूछताछ में चालक धान से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद ट्रक सहित धान को जब्त कर जिला प्रशासन को सौंप दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान परिवहन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles