जशपुर में ऑपरेशन शंखनाद की बड़ी सफलता, गौ-हत्या और तस्करी के आरोपियों की गिरफ्तारी गांव में मांस तैयार करते दो गिरफ्तार, 50 गौवंश तस्करी में लिप्त ईरशाद खान भी पकड़ा गया

जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौ-हत्या और गौ-तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में तपकरा थाना क्षेत्र के मयूरचुंदी गांव में ग्रामीणों की सूचना पर दबिश दी गई, जहां सुधीर कुजूर और वीरसिंह कुजूर को गौवंश का वध कर मांस तैयार करते रंगे हाथों पकड़ा गया। उनके कब्जे से 49 किलो गौमांस, टंगिया, तराजू, बाट समेत अन्य सामग्री जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।दूसरे मामले में लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात गौ-तस्कर ईरशाद खान को पुलिस ने साईंटांगरटोली में उसके घर से गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ जिले के तीन अलग-अलग थानों में गौ-तस्करी के केस दर्ज हैं और उसके कब्जे से अब तक कुल 50 नग गौवंश जब्त किए जा चुके हैं। उसके द्वारा प्रयोग किए गए तीन वाहन दो पीकअप और एक ट्रक भी जब्त किए गए हैं। ईरशाद पूर्व में कई बार पुलिस से बचकर फरार हो चुका था, लेकिन इस बार घेराबंदी कर दबोच लिया गया।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि इन गिरफ्तारियों से गौ-तस्करी और अवैध मांस व्यापार के नेटवर्क को तगड़ा झटका लगा है। ऑपरेशन शंखनाद के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं गौ-हत्या या तस्करी की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इन मामलों की जांच संबंधित थानों की टीम द्वारा की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles