जशपुर में फिर चला ऑपरेशन शंखनाद पुलिस ने छुड़ाए 15 गौवंश तस्कर केसरा जंगल से फरार, कार्रवाई जारी

जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन ‘शंखनाद’ के तहत चौकी मनोरा क्षेत्र में 15 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया। तस्कर केसरा जंगल के रास्ते झारखंड की ओर पैदल ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। सभी गौवंशों को सकुशल बरामद कर पशु चिकित्सक से जांच कराई गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक सैकड़ों गौवंशों को मुक्त कराया गया और 50 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles