Homeहमर बिलासपुरजशपुर में मोबाइल शॉप चोरी का खुलासा चार आरोपियों को गिरफ्तार कर...

जशपुर में मोबाइल शॉप चोरी का खुलासा चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

जशपुर पुलिस ने थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत महादेव डांड की मोबाइल शॉप में हुई चोरी का सफलतापूर्वक खुलासा किया। घटना दिनांक 27-28 सितंबर 2025 की रात हुई थी, जब चार आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी किया।पुलिस ने डॉन तिर्की, अरविंद टोप्पो, एलरिक बेक और पुरन थापा को गिरफ्तार किया। जांच में आरोपियों के कब्जे से 61 मोबाइल फोन, 09 स्पीकर बॉक्स, 07 चार्जर, 10 हेडफोन, 05 ईयरबड्स और 04 टॉर्च बरामद किए गए। आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार की।जांच में थाना प्रभारी बगीचा, निरीक्षक संतलाल आयाम और टीम की सक्रिय भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस की सतत जांच, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी मदद से अपराधियों तक पहुंचा गया और चोरी का समान बरामद किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments