जशपुर में साइबर ठगी का खुलासा40 हजार की ठगी करने वाला आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, दो मास्टरमाइंड फरार

जशपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में सरिया–छड़ दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया, जिसमें ठगों ने महुआ टोली निवासी एक व्यक्ति से पैसे लेकर गिरांग के व्यापारी नेल्सन कुजूर को फर्जी ऑर्डर देकर सरिया गिरवा दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने तकनीकी जांच की और छानबीन में यह सामने आया कि गिरोह ने दोनों को झांसे में लेकर योजना बनाकर ठगी की थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर बनी विशेष टीम आरोपी अहतास अंसारी को लोहरदगा, झारखंड से गिरफ्तार कर लाई, जिसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी ने पूछताछ में दो अन्य फरार साथियों के साथ मिलकर वारदात कबूल की। दोनों मास्टरमाइंड की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अंजान नंबरों और लालच भरे कॉल से सतर्क रहें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles