Homeहमर बिलासपुरजश्ने आजादी की तैयारी जोरों पर, बिलासपुर कलेक्ट्रेट में महिला स्वसहायता समूह...

जश्ने आजादी की तैयारी जोरों पर, बिलासपुर कलेक्ट्रेट में महिला स्वसहायता समूह के तिरंगे और रखियो की जबरदस्त डिमांड।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय के निर्देश पर 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसे देखते हुए पूरे प्रदेश में भी तिरंगे की मांग बढ़ गई है।निजी क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने के साथ सरकारी प्रयास से भी 2 लाख झंडे महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। योजना के तहत एक लाख झंडों का निर्माण हो चुका है एल, जिनका विक्रय स्टॉल लगाकर किया जा रहा है।

इसी क्रम में बिलासपुर कलेक्ट्रेट में भी महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने स्टॉल लगाया, जिनके झंडे हाथों-हाथ बिक गए । खुद कलेक्टर अवनीश शरण ने सोमवार को अपने लिए पांच झंडे खरीदे, जिन्होंने बताया कि बिलासपुर में 20 लाख आबादी है और करीब 5 से 6 लाख घर है। स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर में तिरंगा ध्वज लगाने के लिए झंडे की आपूर्ति निजी क्षेत्र के साथ महिला स्व सहायता समूह की बहने कर रही है, जिससे पूरा देश राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत नजर आएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments