ज़िला काँग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा आज 14 दिसम्बर को काँग्रेस भवन में पूर्व सांसद ,स्व संजय गांधी की जयंती मनाई गई,

ज़िला काँग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा 14 दिसम्बर को काँग्रेस भवन में पूर्व सांसद ,स्व संजय गांधी जी की जयंती मनाई गई, और उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया ।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि संजय गांधी दूरदर्शी नेता थे ,जिन्होंने कम राजनीतिक जीवन मे देश के भविष्य की समस्याओं और आवश्यकताओं को रेखांकित किये ।
संजय गांधी जी ने पांच सूत्री के माध्यम से देश मे व्याप्त सामाजिक कुरुति दहेज उन्मूलन ,सामाजिक कु प्रथा को खत्म करने का प्रयास किया,पर्यावरण संरक्षण,नसबन्दी, और शिक्षा पर जोर दिए, आज हर हाथ मे कार है उसका श्रेय संजय गांधी जी को जाता है उन्होंने मारुति कम्पनी के साथ समझौता कर छोटी और सस्ती कर बनाने के लिए काम किये किंतु तत्कालीन विपक्ष सत्ता की लोलुपता के कारण बड़ा आंदोलन खड़ा कर लोकहित कारी कार्यक्रमो का विरोध कर देश का बड़ा नुकसान किया ।
ज़फ़र अली, हरीश तिवारी,एसएल रात्रे ने कहा कि संजय गांधी जी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी के द्वितीय पुत्र थे ,युवा कांग्रेस के अध्यक्षके रूप युवाओ को काँग्रेस से जोड़ा,अमेठी से सांसद निर्वाचित हुए ,संजय गांधी जी एक प्रयोगधर्मी व्यक्ति थे जो विज्ञान और तकनीक के माध्यम से देश का विकास करना चाहते थे ,पर 23 जूंन 1980 को एक विमान दुर्घटना में एक होनहार राजनेता असमय कालकल्वित हो गए ।
अनिल पांडेय,विनोद साहू, हेमन्त दिघरस्कार, माधव ओतलवार,सावित्री सोनी ने भी अपना विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ज़फ़र अली,हरीश तिवारी,एसएल रात्रे, विनोद शर्मा, त्रिभुवन कश्यप, माधव ओतलवार,विनोद साहू,राजेश शर्मा,हेमन्त दिघरस्कार,मनोज सिंह,दिनेश सूर्यवंशी,मनोज शर्मा,सुदेश नन्दिनी,मनोज शुक्ला,वीरेंद्र सारथी,अनिल पांडेय,राज कुमार यादव,गौरव एरी,सावित्री सोनी,करम गोरख,हेरि डेनिएल,चंद्रहास केशरवानी,विनय अग्रवाल, सुभाष ठाकुर आदि उपस्थित थे।
ऋषि पांडेय,प्रवक्ता शहर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles