ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा 5 मार्च को पूर्व मंत्री और पूर्व शहर विधायक स्व बी आर यादव की पुण्यतिथि

ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा 5 मार्च को पूर्व मंत्री और पूर्व शहर विधायक स्व बी आर यादव की पुण्यतिथि मनाई गई,

शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि स्व बी आर यादव जी एक सहज ,सरल और मृदु भाषी व्यक्तित्व के धनी थे,बिलासपुर में विकास के नई परिभाषा लिखी ,बिलासपुर को कस्बाई संस्कृति से महानगर की ओर ले जाने वाले थे,उन्होंने शहर विकास के लिए अनेक काम किये, गुरुघासीदास विश्वविद्यालय, अरपा नदी में पूल निर्माण, शहर का नियोजित विकास के लिए बिलासपुर प्राधिकरण का गठन,उन्होंने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देते हुए रावत नाचा को राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई ,
संयोजक ज़फ़र अली ,कृष्णकुमार यादव ने कहा कि स्व बी आर यादव जी का एक छोटे से गांव में जन्म हुआ,और उन्होंने अपनी काबिलियत, से शहर का नेतृत्व किया ,विषम परिस्थिति में कांग्रेस पार्टी ने 1977 में टिकिट दी और उन्होंने जीत हासिल कर लगातार चार चुनाव में जीत दर्ज की और मध्यप्रदेश अनेक विभागों के मंत्री रहे ,5 मार्च को उनका देहांत हुआ।
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,संयोजक ज़फ़र अली,माधव ओत्तालवार,विनोद शर्मा,त्रिभुवन कश्यप,कृष्ण कुमार यादव,काली चरण यादव,शेखर मुदलियार,विनोद साहू,दीपक रायचेलवार,वीरेंद्र सारथी, सीमा घृटेश,स्वर्णा शुक्ला,प्रियंका यादव,राजेश शर्मा,मनोज सिंह,राजेश ताम्रकार,गणेश रजक,सत्येंद्र तिवारी,मनोज शर्मा,गौरव एरी,हेरि डेनिएल,दिनेश सीरिया,वसीम,बबलू एमजीआर,ईश्वर यादव चंद्रहास केशरवानी,आदि उपस्थित थे,

ऋषि पांडेय,प्रवक्ता शहर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles