
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में जांजगीर-चांपा जिले में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। कोटमीसोनार और कटौद में हुए कार्यक्रम में सबरिया/धनुवार समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए और शराब न बनाने-बेचने की शपथ ली। एसपी ने बच्चों को कॉपी-पेन वितरित किए और समाज को आत्मनिर्भर बनने हेतु बिहान समूह से जुड़ने की अपील की। इस पहल से अवैध शराब बिक्री पर रोक और सामाजिक बदलाव की दिशा में नया संदेश मिला है।


