
जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में थाना मुलमुला पुलिस ने ग्राम पकरिया में नशामुक्ति और सड़क सुरक्षा अभियान चलाया।इस दौरान महिला कमांडो दल का गठन किया गया, जिन्हें आई कार्ड, टोपी और सीटी वितरित की गई।

इन्हें गांव में बाहरी गतिविधियों की जानकारी देने, अवैध शराब और जुआ-सट्टे की रोकथाम में सहयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई।इसी क्रम में सबरिया डेरा और कुटीघाट डेरा में भी बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को शराब निर्माण बंद करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें ताकि मिलकर नशामुक्त और सुरक्षित गांव बनाया जा सके।


