Homeहमर बिलासपुरजांजगीर-चांपा में सोमवार को कांग्रेस की संविधान बचाव यात्रा, यात्रा में शामिल...

जांजगीर-चांपा में सोमवार को कांग्रेस की संविधान बचाव यात्रा, यात्रा में शामिल होंगे प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा देशभर में संविधान बचाओ यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है जिसके तहत छत्तीसगढ़ में भी इस यात्रा का आयोजन 8 मई को होना था। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर की वजह से कांग्रेस ने इस यात्रा को टाल दिया था जिसके बाद अब 19 मई को यह बिलासपुर की बजाय जांजगीर चांपा में आयोजित की जा रही है इसमें बिलासपुर संभाग के साथ-साथ प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे तो वही इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट भी शामिल होंगे और संविधान को खत्म करने को लेकर जिस तरह से प्रयास हो रहे हैं उसे पर जनता को बताया जाएगा इस संबंध में कांग्रेस के द्वारा सभी जिला कार्यालय में बैठक लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं तो वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी भी दे दी गई है सोमवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। तो वही संविधान बचाओ यात्रा को लेकर दोनों ही दलों के जनप्रतिनिधि अपने-अपने विचार रख रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments