
थाना जांजगीर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए निगरानी बदमाश सतीश यादव उर्फ बाटा और गुंडा बदमाश प्रांजल यादव उर्फ बली उर्फ दादू को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रेत-गिट्टी के लेन-देन में कमीशन न मिलने पर प्रार्थी के घर पहुंचकर लाठी-डंडा और धारदार हथियारों से प्राणघातक हमला करने के मामले में फरार चल रहे थे।मामला 9 सितंबर का है, जब आरोपी राजेंद्र पटेल अपने साथियों के साथ प्रार्थी के घर पहुंचा और हत्या की नीयत से हमला किया। घटना के बाद तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि दोनों मुख्य आरोपी फरार थे।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देशन और एएसपी उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


