जांजगीर में जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, 10 जुआरी गिरफ्तार 46,700 नकद और ताश पत्ते जप्त, जुआ अधिनियम में केस

थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम सुकली में बीती देर रात साइबर टीम और थाना जांजगीर पुलिस की संयुक्त छापेमारी में जुआ खेलते 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। मुखबिर सूचना पर नहर पार की गई रेड कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से कुल 46,700 रुपये नगद और ताश पत्ते जप्त किए गए।पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश में की गई इस कार्रवाई से इलाके में अवैध गतिविधियों पर सख्ती का संदेश गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles