जांजगीर में पुलिस महानिरीक्षक का निरीक्षण, पुलिस दरबार और सड़क सुरक्षा सम्मेलन संपन्न सीसीटीवी उद्घाटन से लेकर ‘राहवीर योजना’ तक, जनसहभागिता और सुधार की झलक

बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने 18 जुलाई को जांजगीर-चांपा पुलिस लाइन और एसपी कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। परेड की सलामी लेकर टर्नआउट और प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

निरीक्षण के उपरांत आयोजित पुलिस दरबार में अधि/कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गईं और समाधान का आश्वासन दिया गया। साथ ही थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों को पीड़ितों से अच्छा व्यवहार करने और मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

महानिरीक्षक ने वाहन शाखा, स्टोर शाखा और आर्म्स शाखा का भी निरीक्षण कर दस्तावेज़ों, हथियारों और सामग्रियों के रखरखाव की स्थिति जानी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लंबित पेंशन, निर्माण कार्य, अनुकंपा नियुक्ति व अन्य प्रशासनिक बिंदुओं की समीक्षा की गई।

अंत में अमरताल अकलतरा में सड़क सुरक्षा मितान सम्मेलन में ‘राहवीर योजना’ की जानकारी दी गई और जिला अस्पताल की टीम ने प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया।

मिशन सिक्योर सिटी के तहत चांपा में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए, जिनका उद्घाटन कर सहयोगी नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles