Homeहमर बिलासपुरजागरूकता का अभाव : बिलासपुर रेलवे स्टेशन में डिजिटल टिकट और पेमेंट...

जागरूकता का अभाव : बिलासपुर रेलवे स्टेशन में डिजिटल टिकट और पेमेंट की सुविधा होने के बाद भी जनरल टिकट काउंटर में भीड़

रेलवे में यात्रियों को डिजिटल तकनीक से कैशलेस ट्रांजैक्शन की सुविधा बढ़ाई जा रही है इसी कड़ी में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए यात्रियों की सुविधा के लिए मंडल के कई स्टेशनों में क्यूआर कोड डिस्प्ले मशीन लगाया गया है लेकिन इन मशीनों का उपयोग ग्रामीण यात्री करते नजर नहीं आ रहे। सब कुछ डिजिटल होने के बाद भी बिलासपुर स्टेशन में जनरल टिकट कांउटर पर ग्रामीण यात्रियों की लंबी कतारें लग रही है।

सब हाथ मे नगद लेकर टिकट लेने पहुंच रहे है, कई बार तो काउंटर पर बैठे कर्मचारी यात्रियों से चिल्हर मांगते नजर आते है। चिल्हर की समस्या को दूर करने ही क्यू आर कोड लगाया गया है। लेकिन आसपास के गाँव से स्टेशन पहुंचे यात्री इसका उपयोग नही कर रहे है। जिसके चलते रोजाना बिलासपुर रेलवे स्टेशन के जनरल टिकट काउंटर में यात्री और कर्मचारियों की बहस भी चिल्लर के नाम पर होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments