जापान में चमका बस्तर का सितारा, सीएम विष्णुदेव साय ने की मुलाक़ात बुलेट ट्रेन सफर में जताया भारत की प्रगति पर भरोसा, निवेश पर भी हुई अहम चर्चा

टोक्यो प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर के गौरव अविनाश तिवारी से भेंट की। तोकापाल निवासी और नवोदय विद्यालय बारसूर, दंतेवाड़ा के पूर्व छात्र अविनाश तिवारी जापान की प्रतिष्ठित बॉयज ऑफ मूर्स इंटरनेशनल कंपनी में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।इस दौरान छत्तीसगढ़ में उद्योग निवेश की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

सीएम साय ने कहा कि अविनाश तिवारी पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायी हैं।उन्होंने अपनी संघर्षपूर्ण यात्रा साझा करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान का संकल्प जताया। मुख्यमंत्री ने इस मुलाक़ात को गर्व और आत्मविश्वास से भरा क्षण बताया।इसी प्रवास के दौरान सीएम साय ने टोक्यो से ओसाका तक जापान की मशहूर बुलेट ट्रेन से भी यात्रा की।

उन्होंने कहा कि जापान ने हाई-स्पीड रेल के क्षेत्र में पूरी दुनिया को दिशा दिखाई है।भारत भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बुलेट ट्रेन परियोजना पर कार्य कर रहा है।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वंदे भारत ट्रेनें भारत की आधुनिक पहचान और प्रगति का प्रतीक बन चुकी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ भी विकास की नई रफ्तार के साथ देश की तरक्की में अहम भूमिका निभाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles