Homeहमर बिलासपुरजिंदल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में फ़ूड पॉइज़निंग का मामला देर रात...

जिंदल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में फ़ूड पॉइज़निंग का मामला देर रात खाना खाने के बाद सुबह से 12 बच्चे बीमार

शैक्षणिक संस्थानों में।मौजूद छात्रावासों में हमेशा से ही खराब खाने की शिकायत सामने आती है ।कुछ ऐसा ही मामला रायगढ़ से सामने आया हैं।जहांजिंदल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में फ़ूड पॉइज़निंग की वजह से बारह से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए हैं।

बताया जा रहा है कि देर रात बच्चों ने खाना खाने के बाद से ही बच्चों की तबीयत खराब होने लगी।जिसके बाद एक बच्ची का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमनार और बाकी बच्चों का जिंदल के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जब खाने की जांच की गई तो गर्ल्स हॉस्टल के मेश के खाने में कीड़े दिखाई दिए,वही खाने में कीड़े निकलने का फ़ोटो भी वायरल होता नजर आया।

पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि शैक्षणिक संस्थानों में मौजूद खाने के मेश में खाने की शिकायत सामने आ रही है लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से इनके हौसले भी बुलंद हो रहे हैं हालांकि अब फूड पॉइजनिंग मामले के बाद संबंधित मेश संचालक के ऊपर अगर कठोर कार्रवाई होगी तो इस तरह के मामले में कमी आएगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments