Homeहमर बिलासपुरइलाज के दौरान हथकड़ी खोलकर फरार हुआ एनडीपीएस आरोपी फरार आरोपी को...

इलाज के दौरान हथकड़ी खोलकर फरार हुआ एनडीपीएस आरोपी फरार आरोपी को ढूंढने गया आरक्षक वसूली करते पकड़ा गया

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एनडीपीएस एक्ट का आरोपी उत्तरा कुमार खुंटे हथकड़ी खोलकर सिपाहियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी की सुरक्षा में तैनात प्रधान आरक्षक मुन्ना किन्डो और दो आरक्षकों की लापरवाही सामने आई, जिसके बाद एसएसपी ने तीनों को निलंबित कर दिया है। पुलिस अब तक फरार आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।घटना 28 अप्रैल की सुबह 8:30 बजे की है, जब आरोपी अस्पताल के बाथरूम का बहाना बनाकर सुरक्षा में लगे आरक्षक रजनीश लहरे की नजरें चुराकर हथकड़ी खोल भाग गया। पूछताछ में आरक्षक ने बताया कि वह खुद बाथरूम गया था, उसी दौरान आरोपी फरार हुआ। प्रधान आरक्षक की रिपोर्ट पर फरार आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

इधर, आरोपी को ढूंढने के नाम पर आरक्षक रजनीश लहरे अपने दो साथियों के साथ डभरा गया और वहां खुद को टीआई बताकर ड्राइवरों से अवैध वसूली करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और उसके खिलाफ भी केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments